छावनी के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने के लिए पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज
- फोटो : Ambala
अंबाला। स्वास्थ्य एंव गृहमंत्री अनिल विज सीटी स्कैन करवाने के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुुंचे। सोमवार दोपहर के समय करीब एक घंटे के लिए रुके मंत्री अनिल विज ने जहां डाक्टरों से चेकअप करवाया, वहीं अपना सीटी स्कैन भी करवाया। हालांकि मंत्री विज की रिपोर्ट नार्मल आई।
बता दें कि विगत माह मंत्री अनिल विज अपने घर के ही बाथरूम में अचानक गिर गए थे। इस हादसे में विज के गिरने पर जहां जांघ में फ्रेक्चर आया, वहीं उनका ऑपरेशन भी करवाया गया था। उनके जांघ में रॉड डालने के लिए उन्हें छावनी के प्राइवेट अस्पताल से मैक्स अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उनका सफल ऑपरेशन हुआ। उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए बैड रेस्ट पर भेजा गया था। काफी दिन बीतने के बाद वह रुटीन चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।