फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन घरों से निकलने वाला बॉयोमेडिकल वेस्ट सेहतमंदों के लिए खतरा

विज्ञापन
health - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अशोक अंटवाल
विज्ञापन

अंबाला। होम क्वारंटीन घरों से निकलने वाला बॉयोमेडिकल वेस्ट दूसरे लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है। इस खतरे से अब नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के रुद्राक्ष एजेंसी कर्मचारी मिलकर निपटेंगे। इस वेस्ट के डिस्पोजल के लिए हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से भी गाइडलाइन जारी की गई है। कोई स्वस्थ व्यक्ति बॉयोमेडिकल वेस्ट के संपर्क में न आए इसलिए बेहद सावधानी से इसका डिस्पोजल किया जाएगा। इसके लिए होम क्वारंटीन घरों से वेस्ट उठाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि पहले कूड़ा न उठ पाने की वजह से बेहद लोग परेशान थे।
ट्रेंड कर्मचारी ही उठाएंगे घरों से वेस्ट
1006 परिवारों को किया गया होम क्वारंटीन
अभी तक प्रशासन की ओर से विदेश से लौटे 1006 नागरिकों को होम क्वारंटीन किया गया है। ज्यादातर नागरिकों के साथ इनके परिजन भी होम क्वारंटीन की पाबंदिया झेल रहे हैं। होम क्वारंटीन होने के कारण परिवार के किसी भी सदस्य को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। न ही कोई व्यक्ति ऐसे परिवार से मिल सकता है। ऐसे घरों के बाहर प्रशासन की ओर से होम क्वारंटीन के पोस्टर लगाए गए हैं ताकि कोई भी अंदर रहने वाले लोगों के संपर्क में न आ सके। इन परिवारों के कूड़ा तक उठाने पर पाबंदी लगाई है। ऐसे में अब प्रशासन की ओर से इन घरों से कूड़ा व बॉयोमेडिकल वेस्ट उठाने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए पहले हरियाणा पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की गाइडलाइन का संजीदगी से आंकलन किया गया। फिर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

हर घर में जाएंगे कर्मचारी
कूड़ा न उठ पाने की वजह से पिछले कई दिन से होम क्वारंटीन परिवार लगातार शिकायतें कर रहे थे। इन शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन ने तुरंत आदेश जारी किए गए। बीते रोज बॉयोमेडिकल वेस्ट को उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम व रुद्राक्ष कंपनी के कर्मचारियों की ट्रेनिंग हुई। क्योंकि यह कूड़ा स्वस्थ्य व्यक्ति की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए खुले में फेंकने की बजाय इसका डिस्पोजल भी बॉयो मेडिकल वेस्ट की तरह ही होगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसएमओ डॉ. राजिंद्र राय, सेनिटरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार, रुद्राक्ष इंवायरो केयर के पुनीत चावला समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी घरों से बॉयोमेडिकल वेस्ट उठाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग गई है ताकि इस कूड़े से किसी को नुकसान न हो। ट्रेंड कर्मचारी ही होम क्वारंटीन घरों से कूड़ा उठाएगा। इसमें संदेह नहीं कि इस कूड़े के कलेक्शन में लापरवाही बेहद भारी पड़ सकती है।
-डॉ. सुखप्रीत सिंह, प्रशासनिक ऑफिसर, सीएमओ ऑफिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें