फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बास्केटबॉल में हरियाणा टीम ने जीता कांस्य

विज्ञापन
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल में ट्रॉफी व कांस्य पदक दिखाते हुए हरियाणा पुरुष टीम के ​खि
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने अंबाला के कोच की अगुवाई में पहली बार कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता तीन से आठ जनवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

हरियाणा की इस टीम के कोच अंबाला से सतीश कुमार व सोनीपत के सुरजीत कुमार थे। जबकि अंबाला से एक खिलाड़ी रविंद्र कुमार भी इस टीम का हिस्सा थे जो पंजोखरा में पीजीटी शिक्षक है। उन्होंने भी इसमें अपना शानदार प्रदर्शन किया था।
कोच सतीश कुमार ने बताया कि पुरुष टीम ने राजस्थान को 65-30 से हराकर एक अच्छी शुरूआत की थी। उसके बाद बिहार, पंजाब और आरएसबी फरीदाबाद को 12, 25 और 17 अंकों के अंतर से हराया। अहमदाबाद के खिलाफ भी टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा और 82-40 के स्कोर से मुकाबला जीता था। जबकि सेमीफाइनल में दिल्ली से कड़ी टक्कर के बाद 50-55 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहली बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में बास्केट बॉल पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। अंबाला लौटने पर भी कोच और खिलाड़ियों को बधाइयां दी गई। उधर, हरियाणा की महिला टीम ने पहली बार रजत पदक हासिल किया। इस पुरुष टीम में सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और अंबाला के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें