अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व मानवाधिकार
अंबाला। अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व मानवाधिकार परिषद हरियाणा टीम की ओर से मेरी पाठशाला में कार्यक्रम किया। इस मौके पर भजन गान किया और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही 108 राम नाम की माला का जप किया। कार्यक्रम में लड्डू का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मेरी पाठशाला संचालक चंद्र दुग्गल मौजूद रहे। उनके साथ परिषद से निकेश गुप्ता अध्यक्ष, पूनम गोयल महासचिव, पूजा गोयल राष्ट्रीय महासचिव, राजेश गोयल उपाध्यक्ष, सर्वजीत और सरला शामिल रहे। संवाद