फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कूडो में हरियाणा की टीम को 23 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुणे में आयोजित हुई तीसरी राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का दबदबा रहा। टीम ने 7 स्वर्ण, 9 रजत व 7 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता 16 से 22 मई तक पुणे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल एंड जूनियर कॉलेज पुलगांव में आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें अंबाला के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया। पारुल, रुद्र व अनिरुद्ध ने रजत पदक हासिल किए। हरियाणा की टीम में कुल 34 खिलाड़ी थे। उसमें से अलग-अलग जिलों के 23 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। हेमंत कोच ने बताया कि पदक विजेताओं में शामिल अंशु कुमारी रेवाड़ी, अंशुमान सोनीपत, देविका चौधरी पलवल व दीपक कुमार जींद विश्व कूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता जुलाई में बुलगेरिया में होगी।

इन खिलाड़ियों ने झटके पदक
स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में रेवाड़ी की अंशु कुमारी, पलवल की देविका चौधरी, करनाल से दक्ष, नातिन व गुरुग्राम से पूनम व अंशु कुमारी व रेवाड़ी से अंशु शामिल है। रजत पदक हासिल करने वालों में अंबाला कैंट पीकेआर जैन स्कूल की पारूल, झज्जर का नीतिन, भिवानी का आकाश, रुद्र कुमार, अनिरुद्ध भारद्वाज, चिराग नागर, हर्षिता शर्मा, शिवम, निखिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें