फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में हरियाणा सुपर ने पंजाब और चंडीगढ़ इलेवन ने राजस्थान को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में संजीव ओहलान स्पोर्ट्स एवं एजुकेशन फाउंडेशन जयपुर द्वारा रणजी खिलाड़ी संजीव ओहलान की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हरियाणा सुपर और चंडीगढ़ इलेवन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

हरियाणा सुपर और पंजाब के बीच मैच से टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें हरियाणा सुपर के कप्तान जोगिंदर रोहिला ने टॉस जीत कर बैटिंग का फैसला किया। हरियाणा सुपर की टीम ने 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 89 रन पर आउट हो गई। इस तरह हरियाणा सुपर की टीम ने 34 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मैच चंडीगढ़ इलेवन और एसओएसईएफ राजस्थान के बीच हुआ। इसमें चंडीगढ़ इलेवन ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए जबकि राजस्थान की टीम 67 रन ही बना पाई। इस तरह चंडीगढ़ की टीम ने 123 रन से जीत दर्ज करवाई।
प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में उन्होंने वशिष्ठ अतिथि डॉ. शशि राणा, कॉलेज जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल, डॉ राजेश फोर और सभी प्राध्यापकों ने संजीव ओहलान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर डॉ. अलका शर्मा, डॉ. परमजीत कौर, डॉ बलेश कुमार, डॉ. सतिंद्र वर्मा, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ कृष्ण कुमार, डॉ नीतू बक्शी, डॉ सरयू शर्मा, डॉ. निरवैर सिंह, डॉ लीना गोयल, डॉ मधु शर्मा, डॉ. मदन राठी, डॉ गुलशन कुमार, गिरधर गोपाल, हेमराज, प्रवीन राठी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें