फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे की नारेबाजी, जीएम को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन डिपो की कर्मशाला यूनियन की ओर से किया गया। सुबह नौ बजे कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की। दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन में तेजी लाई जाएगी। कर्मचारियों ने रोडवेज जीएम को उनके कार्यालय में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में कहा गया है कि डी ग्रुप वर्कशॉप कर्मचारियों के प्रमोशन लंबे समय से रुके हुए हैं, सरकार तुरंत प्रभाव से संज्ञान ले। सरकार पदोन्नति की ओर ध्यान देते हुए तकनीकी स्केल को भी लागू करे। कार्यशाला के कर्मचारियों की बंद की गई छुट्टियां तुरंत बहाल की जाए। साथ ही वर्दी, जूते के पिछले बकाया का भुगतान तुरंत कर। इस मौके पर परमजीत, सुभाषचंद, रविन्द्र सिंह, गुरदीप सैनी, संदीप कुमार, रोहित, मंदीप सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें