पाकिस्तान के युद्ध विराम होने के बाद व फिर उसका उल्लंघन करने के बाद देश गुस्से में है। उसी को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को उसकी इस हरकत पर उसे “ना-पाकिस्तान” कहा है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब, धोखेबाजी पाकिस्तान के हथियार हैं, हमारी शीर्ष नेतृत्व इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजें इसपर नजर रखे हुए हैं। समय आने पर जो कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालातों के बीच कल शाम दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया था। मगर युद्ध विराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर इसे तोड़ते हुए हमला शुरू कर दिया था जिसका भारतीय सेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।