फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्री अनिल विज ने चरणजीत चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर साधा निशाना, पूर्व CM को बताया देशद्रोही

Sat, 03 May 2025 01:38 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा के मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस कड़ी में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। विज ने कहा कि इस देशद्रोही को न तो भारतीय सेना पर भरोसा है और न ही विश्वास। वह पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा यकीन करता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विज ने पंजाब-हरियाणा जल बंटवारे के मुद्दे पर भी पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब, जिसकी संस्कृति छबील लगाकर प्यासे को पानी पिलाने की थी, उसने आज हरियाणा के लोगों का पीने का पानी छीन लिया है। हम संघीय ढांचे में हर समय ‘मैं, मैं, मैं’ कहकर नहीं रह सकते।” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें