फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्री अंनिल विज बोले- खरगे ने पूरे हिंदू समाज का किया अपमान, कान पकड़कर मांगनी चाहिए माफी

Tue, 28 Jan 2025 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। विज ने खरगे पर हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाया और केजरीवाल को यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर घेरते हुए झूठे वादों का जिम्मेदार ठहराया।

खरगे को माफी मांगनी चाहिए: विज

विज्ञापन

अनिल विज ने मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं के महाकुंभ में गंगा स्नान पर तंज कसा था। विज ने कहा कि खरगे ने गंगा में डुबकी लगाने को लेकर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करके पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। उन्हें पूरे हिंदू समाज से कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।

विज ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अपनी आस्था और अनुष्ठान का पालन करने की आजादी है। उन्होंने कहा, "कोई पूर्व की ओर प्रार्थना करता है, कोई दक्षिण की ओर, तो कोई ध्यान करता है। यह सबकी व्यक्तिगत आस्था का विषय है। जो धर्म को नहीं समझता, उसे धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।"

केजरीवाल पर भी साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना नदी में प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाने पर विज ने पलटवार किया। विज ने कहा कि केजरीवाल अपने झूठे वादों से इस देश में जहर घोल रहे हैं। पिछले 10 साल से दिल्ली पर केजरीवाल का शासन है, लेकिन उन्होंने यमुना को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया। अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं। वहीं, विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई का जिम्मा पूरी तरह उनकी सरकार का था, लेकिन उन्होंने सिर्फ वादे किए और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें