75वें जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में हरियाणा लड़कियों की टीम सेमीफाइनल पहुंची। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। 75वें जूनियर नेशनल बाॅस्केटबॉल में हरियाणा लड़कियों की टीम सेमीफाइनल पहुंच गई। पंजाब के लुधियाना में चल रही 75वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य महिला बाॅस्केटबॉल टीम ने हुए क्वार्टर फाइनल मैच में होस्ट पंजाब की टीम को एक कड़े मुकाबले में 79-52 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। हरियाणा राज्य बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य व अंबाला जिले के बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि अब इस टीम का मुकाबला केरल और गुजरात के मध्य होने वाली टीम के क्वार्टर फाइनल के विजेता के साथ होगा। इस अवसर पर टीम की हौसला अफजाई करने के लिए हरियाणा राज्य बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्योराण, सचिव श्रीपाल, उप प्रधान इंद्रजीत सिंह गोल्डी, अमनदीप सिंह लाडी, अमृत शेरगिल, मधुर वशिष्ठ, दीपक, सोनिया देवी, मेहताब सिंह दहिया व टीम के कोच भी साथ रहे।