कैबिनेट मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में सुधार की बजाय और चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम 6 सप्ताह (लगभग डेढ़ महीने) का पूर्ण बेड रेस्ट सलाह दिया है, जिसके चलते वे आगामी बजट सत्र में विधानसभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। मंत्री विज के शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई उनके हालचाल जानने और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पहुंच रहा है। इसी बीच, पक्ष और विपक्ष दोनों के नेताओं के फोन लगातार आ रहे हैं।