फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां पर छा गई म्हारी छोरियां

Thu, 19 May 2016 12:51 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला के गवर्नमेंट प्रेम नगर स्कूल में सौ प्रतिशत रिजल्ट आने पर उत्साहित छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोहन लाल डीएवी स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसिपल अनीता चोपड़ा ने बताया कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल की 99 छात्राओं ने भाग लिया था। जिनमें से 78 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की और 32 छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया। उन्होंने बताया कि स्कूल के कामर्स विभाग की छात्रा हरलीन कौर ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं छात्रा शिवानी ने 89.6 प्रतिशत, वैशाली ने 88 प्रतिशत, कशिका व दिपाली ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


आर्ट्स में मयूरी ने 87.4 प्रतिशत अंक, सिमरन ने 86 प्रतिशत सिमरन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया। नान मेडिकल में इप्सा ने 86 प्रतिशत, संदीप ने 81 प्रतिशत व तरनजीत कौर ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान पाया। स्कूल प्रबंधक डा. विवके कोहली ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए अध्यापिकाओं व छात्राओं की शानदार मेहनत का परिणाम बताया।

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला कैंट 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी के परीक्षार्थियों ने एक बार फिर शानदार सफलता अर्जित की है। विद्यालय प्रिंसीपल रमेश बंसल ने बताया कि विज्ञान संकाय में 31 परीक्षार्थी मेरिट में तथा 97 परीक्षार्थियों ने 60 से 79 प्रतिशत तक अंक हासिल किये। उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में मोहित (453 अंक) प्रथम, श्वेता (452 अंक) द्वितीय, विनीत (451 अंक), तृतीय, यजायिती (446 अंक) चतुर्थ, पूनम रानी व राहुल (437 अंक) पांचवे, राजा (436 अंक)  छठे, भूपिंद्र (435 अंक)  सातवां स्थान पाने में सफल हुए।
विज्ञापन


इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में 19 परीक्षार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया तथा 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 62 रही। इस संकाय में निपुण मल्होत्रा (470 अंक) प्रथम, शुभम कपूर (450 अंक) द्वितीय, अनिरूद्ध (425 अंक) तृतीय, दीपा (414 अंक) चतुर्थ व मोहन सैणी (407 अंक) पांचवे स्थान पर रहे। इस प्रकार विद्यालय के 50  परीक्षार्थी मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज करवाने में सफल हुए।

कला संकाय में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 व 50 से 59 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 11 विद्यार्थी रहे। कला संकाय में शिवम (385 अंक) प्रथम, नीरू (384 अंक) द्वितीय, वैशाली (361 अंक) तृतीय, महेश (385 अंक) चतुर्थ तथा गुरूदास (351 अंक) के साथ पांचवें स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक सुशील अग्रवाल, चेयरमैन मुकेश मोहन सहगल तथा सनातन धर्म सभा के प्रधान प्रोफेसर तारा चंद गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी।

राजकीय माडल संस्कृति स्कूल बराड़ा 
बराडा के राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल के पीयूष गुप्ता ने सीनियर सेकेंडरी कक्षा नान मेडिकल से 93.4 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। पीयूस ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय उसके माता पिता व स्कूल स्टाफ को जाता है। पीयूस गुप्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा में 500 में से 467 नंबर प्राप्त हुए हैं। इसी स्कूल की स्वाति ने नॉन मेडिकल में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

राजकीय स्कूल प्रेम नगर 
अंबाला सिटी के राजकीय स्कूल प्रेम नगर का 12वीं का परीक्षा परिणाम काफी बेहतरीन रहा। स्कूल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा ने बताया कि साइंस संकाय में मोनिका ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि फिजिक्स में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह कामर्स में दीपांशु ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि कला संकाय में 77 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 

टाप टेन में जगह नहीं बना पाया अंबाला, शिक्षकों में निराशा
बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अंबाला टॉप टेन में भी जगह नहीं बना पाया। अंबाला में नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत मात्र 57.54 प्रतिशत ही रहा, जबकि 8019 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी। इस परीक्षा परिणाम पर शिक्षाविद भी हैरान हैं कि आखिर अंबाला का परीक्षा परिणाम इतना नीचे क्यों रहा है। 
शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के आंकड़ों पर नजर मारें, तो अंबाला ने काफी निराश किया है। बोर्ड के आंकड़ों में अंबाला पहली दस की सूची से ही बाहर है। अभिभावक भी मानते हैं कि अंबाला में शिक्षा को लेकर जिस तरह से बारहवीं का प्रदर्शन रहा है, वह काफी निराशाजनक है। इन आंकड़ों में अंबाला 57.54 प्रतिशत के साथ 15वें स्थान पर आया है, जबकि इसके बाद छह अन्य जिले हैं, जिनमें सबसे कम फरीदाबाद है, जिसका पास प्रतिशत 43.91 है। शिक्षाविद भी हैरान हैं कि जिस तरह से बोर्ड के आंकड़े सामने आए हैं, उसे देखते हुए अंबाला में इस ओर ध्यान देना होगा, तभी कुछ बात बन पाएगी। बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं ने स्कूलों की पोल भी खोल दी है, जबकि परिणाम के बाद शिक्षा विभाग में भी माथापच्ची होनी शुरू हो चुकी है। 

यह हैं टाप टेन जिले 
1    सोनीपत    77.52 प्रतिशत 
2    महेंद्रगढ़    72.52 प्रतिशत
3    झज्जर        68.49 प्रतिशत
4    रेवाड़ी        65.50 प्रतिशत
5    रोहतक        64.69 प्रतिशत
6    जींद        64.39 प्रतिशत
7    फतेहाबाद    64.31 प्रतिशत
8    कैथल        63.99 प्रतिशत
9    कुरुक्षेत्र    63.16 प्रतिशत
10    सिरसा        62.57 प्रतिशत


यह कहते हैं शिक्षाविद
प्रिंसिपल रमेश बंसल, बहादुर चंद सहित शिक्षक पवन कुमार, सुधीर गुप्ता, जितेंद्र, राजेंद्र कुमार का कहना है कि अंबाला हमेशा ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहा है। इस बार अंबाला का पास प्रतिशत ज्यादा बेहतर नहीं रहा। इस बारे में अभी से सोचना होगा ताकि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अंबाला को वही मुकाम हासिल हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें