फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ गुरु घर में दाखिल होने पर रोष

Thu, 18 Jan 2024 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)

सार

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को गुरु घर के रहित मर्यादा के बारे में नहीं पता तो प्रबंधकों को बताना चाहिए था।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के मीडिया इंचार्ज चरणजीत सिंह टक्कर और मुख्य महासचिव रणबीर सिंह फौजी ने कहा कि मुख्यमंत्री गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में माथा टेकने आए। वे सुरक्षा के साथ गुरु घर में माथा टेकने गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी टोपी और हथियार के साथ गुरु घर के अंदर दाखिल हुए, जो मर्यादा के खिलाफ है। इससे सिख जगत में रोष है। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा इस घटना की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गुरु घर की रीति रिवाज और मर्यादा पता होनी चाहिए।

जबसे अलग गुरुद्वारा कमेटी का गठन हुआ है, तबसे ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इससे सिख संगत में रोष है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध और अन्य प्रबंधक भी वहां मौजूद थे। अगर मुख्यमंत्री को गुरु घर के रहित मर्यादा के बारे में नहीं पता तो प्रबंधकों को बताना चाहिए था। इस मौके पर जत्थेदार सुरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें