फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में हर्षप्रीत प्रथम

Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के देव समाज कॉलेज की प्राचार्य के साथ मौजूद छात्राएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीए तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में देव समाज कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा ने कक्षा इंचार्ज प्रो. कीर्ति गुप्ता के साथ आर्ट्स विभाग की सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बधाई देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की। हर्षप्रीत कौर ने 88.3 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कनिका अग्निहोत्री ने 88.16 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और महकप्रीत कौर ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंबाला सिटी के देव समाज कॉलेज की प्राचार्य के साथ मौजूद छात्राएं। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें