फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नामांकन खारिज होने के बाद फूटफूटकर रोने वाले हरीश शर्मा को पार्टी ने मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वार्ड 16 में आजाद नामांकन करने वाले भाजपा नेता हरीश शर्मा को पार्टी ने मना लिया है। प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व अन्य नेता उनके घर पर पहुंचे और उन्हें पार्टी के साथ चलने को कहा। वहीं उनकी बात सुनने का आश्वासन दिया इसके बाद हरीश शर्मा ने पार्टी का साथ देने की बात कही है। वह भाजपा के एक वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भी दिखे। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश महामंत्री को कहा है कि पार्टी किसी एक नेता से नहीं चलती है। पार्टी में अनुशासन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय किया गया। इसी के खिलाफ उन्होंने पार्टी के खिलाफ जाकर नामांकन भरा था, मगर उनका नामांकन भी रद्द करा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में कुछ विशेष लोगों के खिलाफ थे। पार्टी ने उनकी बात सुनने का आश्वासन दिया है तो देखते हैं आगे क्या होता है। गौरतलब है कि वार्ड 16 में नामांकन रद्द होने के बाद हरीश शर्मा फूट फूटकर रोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें