फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरबिलास हत्याकांड : नारायणगढ़-देहरादून राजमार्ग चार घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़ में पांच गोलियां मारकर हुई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश सचिव हरबिलास की हत्या पर परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। शनिवार सुबह 12 बजे ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग पर नारायणगढ़- देहरादून- राजमार्ग के मुख्य अग्रसेन चौक की चारों तरफ से जाम कर दिया।
विज्ञापन

अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भाैरिया ने परिजनों संग जमीन पर बैठकर दो दिन में सभी आरोपियों को काबू करने का आश्वासन दिया। करीब तीन बजकर 10 मिनट पर परिजनों ने जाम खोला। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिस गैंगस्टर वेंकट का नाम सामने आ रहा है। उस पर दो लाख रुपये का इनाम रख दिया है।
इस मामले में नारायणगढ़ थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर करीब आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। उधर, मृतक हरबिलास के शव का चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे रज्जू माजरा गांव में संस्कार किया। इस बीच भारी संख्या में लोग, कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, चार बदमाशों ने इनोवा कार में सवार हरबिलास, चुन्नू डांग और गुग्गल पंडित पर गोलियां बरसाईं थीं। इसमें से पांच गोली लगने पर हरबिलास की मौत हो गई थी। जबकि चुन्नू डांग और गुग्गल पंडित अभी चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

हिमाचल और पंजाब सीमा पर पुलिस की नजर

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की हिमाचल-पंजाब की सीमाओं पर भी नजर है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इन राज्यों के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर रहे हैं, जिससे कि वे अलर्ट रहे। दरअसल, इन सीमाएं पास होने के कारण हमलावरों के यहां फरार होने की आशंका बनी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भाैरिया ने कहा कि सिरमौर पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों ने जिन पर शक जताया है उनमें से अधिकतर से पूछताछ की जा रही है। वहीं, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और करनाल पुलिस की 12 टीमें इस मामले में लगाई हैं। इसके साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है।
विरोध में उतरे भाकियू के साथ बसपा कार्यकर्ता

परिजनों के अलावा प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा, उनके कार्यकर्ता और साथी भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी वेंकट है और उसके एनकाउंटर भी मांग उठाई। एसपी के सामने भी परिजन बोले- गोली का बदला गोली। बाद में परिजनों को पुलिस ने शांत कराया। एसपी ने आश्वासन दिया कि दो लाख के इनामी बदमाश की सूचना देने वाले का नाम और पहचान गुप्त रहेगी।
वाहनों की कतारें, एंबुलेंस को मिला रास्ता

नारायणगढ़ के अग्रसेन चौक पर जाम लगने के कारण नारायणगढ़-देहरादून राजमार्ग का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। करीब चार घंटे तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। छोटे वाहन लिंक रोड का सहारा लेते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे। इस जाम के दौरान केवल एंबुलेंस को ही गुजारा गया। प्रदर्शन के दौरान भी दो बार एंबुलेंस आई थी।
जाम के दौरान बाजार और दुकानें बंद

परिजनों की ओर से लगाए जाम के दौरान स्थानीय बाजारों के दुकानदारों ने भी साथ दिया। जाम के समय तक अधिकतर दुकानें बंद रहीं। भारी संख्या में लोग चौक पर जमा रहे। वहीं इस गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में रोष था। उनका कहना था कि इस तरह से एक पार्टी के नेता की गोलियां मारकर हत्या करना बेहद गंभीर है। उधर, शनिवार रात को इस स्कूल के पास गोलीकांड हुआ था। उसके आसपास पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें