फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची श्रद्धा से मिलता है सुख : प्रवेश उनियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अश्विन मास की शुक्ल पक्ष शरद नवरात्र के शुभ अवसर श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 84वें नवरात्रा महोत्सव का आयोजन हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत सामूहिक पाठ से आरंभ हुई। सुबह 6:30 बजे से आठ बजे तक सामूहिक पाठ किया। वहीं रात्रि आठ से 10 बजे तक संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मां की महिमा का गुणगान करते हुए पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि जो भी भक्त नवरात्र में मां का गुणगान करता है और सच्ची निष्ठा और श्रद्धाभाव से पूजा करता है तो उसकी शुभ मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, क्योंकि मां के कई स्वरूप हैं जो जीवनदायिनी भी है और दुष्टों का जीवन हरने वाली भी।
इसलिए भक्तो को हमेशा मां के चरणों में वंदना करनी चाहिए ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि रहे। उन्होंने बताया कि नवरात्रा महोत्सव 12 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना सुबह सामूहिक पाठ और रात के समय संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा महायज्ञ का आयोजन सुबह नाै बजे और पूर्ण आहुति सुबह 11.30 बजे हागी।
विज्ञापन

तत्पश्चात मां का शृंगार और आरती का आयोजन दोपहर 12.30 बजे होगी और दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जबकि 12 अक्टूबर शनिवार को रात 8 बजे से 11.30 बजे तक मां की चौकी होगी और फिर कन्या पूजन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें