फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल : आयुवर्ग-14 लड़कों में साहा खंड की टीम अव्वल रही

विज्ञापन
शहर में खेल मुकाबले में प्रतिभाग क रते हुए ​खिलाड़ी। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में आयुवर्ग-14 के मुकाबले करवाए गए। यह मुकाबले अलग-अलग जगहों पर रखे गए, इनका आयोजन जिला मौलिक शिक्षा विभाग अंबाला की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में सभी छह खंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। हैंडबॉल में आयुवर्ग-14 लड़कों में साहा खंड प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय रहा। लड़कियों में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बुधवार को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन का आयोजन तुलसी पब्लिक स्कूल खेल मैदान में करवाया गया। इसी तरह जिम्नास्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, स्केटिंग, हैंडबॉल, बेसबॉल, कुश्ती, चैस, जूडो और तलवारबाजी की खेल छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में करवाए गए। इस मौके पर जिला खेल सचिव राजीव फूल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा, नितिन, नवनीत, मोहित, जयकुमार, अमनदीप, यादविंद्र, प्रदीप, जसपाल, अमनदीप मौजूद रहे।

खेल मुकाबले के यह रहे परिणाम
हैंडबॉल : आयुवर्ग-14 लड़कों में साहा खंड प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय रहा। लड़कियों में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा।
वालीबॉल : आयुवर्ग-14 लड़कों में नारायणगढ़ खंड प्रथम, शहजादपुर खंड द्वितीय रहा। लड़कियों में नारायणगढ़ खंड प्रथम, बराड़ा खंड द्वितीय रहा।
बैडमिंटन : आयुवर्ग-14 लड़कों में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा। लड़कियों में अंबाला खंड वन प्रथम, बराड़ा खंड द्वितीय रहा।
चैस : आयुवर्ग-14 लड़कों में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा। लड़कियों में अंबाला खंड वन प्रथम, नारायणगढ़ खंड द्वितीय रहा।
बेसबॉल, सॉफ्टबॉल : आयुवर्ग-14 लड़के व लड़कियों में अंबाला खंड वन प्रथम, बराड़ा खंड द्वितीय रहा।
बॉस्केटबॉल : आयुवर्ग-14 लड़के व लड़कियों में अंबाला खंड टू प्रथम, अंबाला खंड वन द्वितीय रहा।
नेटबॉल : आयुवर्ग-14 लड़के व लड़कियों में अंबाला खंड वन प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय रहा।
टेबल टेनिस : आयुवर्ग-14 लड़कों में अंबाला खंड वन प्रथम, अंबाला खंड टू द्वितीय। लड़कियों में अंबाला खंड टू प्रथम और बराड़ा द्वितीय रहा।
फुटबॉल : लड़कों में अंबाला खंड टू प्रथम और बराड़ा खंड द्वितीय रहा।

शहर में खेल मुकाबले में प्रतिभाग क रते हुए खिलाड़ी। विभाग

शहर में खेल मुकाबले में प्रतिभाग क रते हुए खिलाड़ी। विभाग

शहर में खेल मुकाबले में प्रतिभाग क रते हुए खिलाड़ी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें