फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हैफेड स्पेशल ट्रेन से करेगी गेहूं का उठान

विज्ञापन
शहर नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी। अंबाला की मंडियों में अभी तक एजेंसियों ने उठान पूरा नहीं किया है। इसे लेकर अब हैफेड एजेंसी ने एफसीआई से लिंक किया है। अब एफसीआई के माध्यम से स्पेशल ट्रेन लगाकर गेहूं का उठान किया जाएगा जिससे समय पर उठान को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

इधर गेहूं की आवक भी संभल चुकी है। अभी तक अंबाला जिला में कुल 2401509 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।इसमें से 16 लाख 51 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उठान में देरी के चलते किसानों को समय पर भुगतान भी नहीं मिल रहा है। एजेंसी का कहना है कि उठान के साथ-साथ भुगतान भी किया जा रहा है। बता दें कि लंबे समय से गेहूं के उठान को लेकर समस्या हो रही है। एजेंसी के पास गेहूं को उतारने के लिए प्रर्याप्त संख्या में श्रमिक नहीं हैं। ठेकेदार को भी श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए थे। आवक में बढ़ोतरी के चलते उठान धीमा हो गया है।
उठान और भुगतान की स्थिती
अंबाला शहर नई अनाज मंडी में अभी तक पांच लाख 99 हजार 40 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।इसमें से तीन लाख 79 हजार 280 क्विंटल का उठान हो चुका है।एफएससी ने अपना भुगतान पूरा कर लिया है। जबकि हैफेड ने अंबाला शहर नई अनाज मंडी में सिर्फ 88 प्रतिशत भुगतान ही किया है।अभी तक एजेंसियों ने 76 करोड़ 63 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है।एजेंसियों को कुल आवक के आधार पर 542 करोड़ रुपए का भुगतान करना है।जिसमें से अभी तक सिर्फ 338 करोड़ 85 लाख रुपए का ही भुगतान हुआ है। जो कि कुल उठान का 90 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एजेंसी की ओर से उठान में तेजी लाने के लिए स्पेशल ट्रेन लगाने के लिए एफसीआई से लिंक किया गया है। जल्द ही उठान पूरा कर लिया जाएगा।
- अमित कुमार, डीएम हैफेड, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें