फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुणवत्ता की कमी बताकर हैफेड ने लौटाया गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी की अनाज मंडी में गेहूं का उठान शुरु हुए एक महीने से ऊपर का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक उठान पूरी तरह से नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी शेड के नीचे गेहूं की बोरियों के ढेर लगे थे। वहीं, अनाज मंडी परिसर में मजदूर गेहूं की बोरियों को ट्रक में लोड करते नजर आई। इसके साथ अनाज मंडी में गेहूं से लोड ट्रक लंबी लाइन में खड़े रहे।

इसके बाद यह ट्रक खतौली के गोदाम और उगाड़ा-बाड़ा मंडी में गोदाम में जा रहे हैं। अंबाला सिटी अनाज मंडी से ट्रक के माध्यम से खतौली के गोदाम में गेहूं की 285 बोरियां भेजी गईं थी। लेकिन बोरियों में गुणवत्ता की कमी बताकर ट्रक से 135 बोरियां उतार लीं और 150 बोरियां वापस भेज दीं। इसका आढ़तियों ने विरोध भी जताया। आढ़तियों का कहना है कि वापस आए गेहूं का वह क्या करें। इनकी गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था तो पहले ही बनानी चाहिए थी।
विज्ञापन


फोटो: 11

150 बोरियां वापस भेज दीं

अनाज मंडी से उनकी 285 गेंहू की बोरियों को ट्रक के माध्यम से खतौली के गोदाम में भिजवाया था, लेकिन 135 बोरियां उतार कर 150 बोरियां वापस भेज दी गईं। जबकि उनकी गेहूं का दाना मोटा है ओर गेहूं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। मार्केट कमेटी की ओर से गेहूं की जांच करने के लिए कर्मचारी की नियुक्त किया जाए। इसके बाद ही गेहूं को गोदाम में भेजा जाए। इससे पहले भी वह एक बार ऐसी समस्या का सामना कर चुके हैं।

असीम अग्रवाल, आढ़ती, अनाज मडी, अंबाला सिटी।

फोटो: 12
मंडी में उठान धीमा

एक तो मंडी में उठान धीमी गति से हो रहा है, ऐसे में जमीदारों का भुगतान कैसे होगा। जमीदार बीज की खरीदारी भी नहीं कर सकता है। वहीं खतौली गोदाम से आढ़ती की गेहूं वापस भेजना ठीक नहीं है

भारत भूषण अग्रवाल, मार्केट कमेटी, चेयरमैन, अनाज मंडी, अंबाला सिटी।

कुछ ही बोरियों को उतारा

चालक शिव कुमार ने बताया कि वह ट्रक में गेहूं की बोरियां लेकर खतौली गया था। जहां ट्रक से बोरियों को उतारने से मना कर दिया। काफी देर बाद कुछ बोरियों को ही ट्रक से उतारा इसमें भी काफी समय लग गया।
विज्ञापन


वर्जन

गेहूं वापस का मामला संज्ञान में नहीं है, अगर गेहूं साफ नहीं है तो वह नहीं ली जाएगी, ओर जो गेंहू शेडों के नीचे रखा हुआ है उसे भी जल्द ही स्पेशल ट्रेनों के जरिए भेजा जा रहा है।

जीतेश गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें