फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक में स्त्री रोग ओपीडी शुरू

विज्ञापन
अंबाला सिटी में पॉलीक्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक में महिलाओं के लिए स्त्री रोग ओपीडी की सुविधा मिलेगी। यह पॉलीक्लिनिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी की ओर से संचालित नाहन हाउस में स्थित है। इसका उद्घाटन समाजसेवी इंजीनियर बलबीर सिंह ने किया। सोसायटी के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्त्री विशेषज्ञ डॉ. निधि गुप्ता सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मरीजों की जांच करेंगी। डॉ. गुप्ता इससे पहले मुंबई के हिंदुजा अस्पताल और सिविल अस्पताल सिटी में सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डिजिटल एक्स-रे और टीबी जांच का नि:शुल्क शिविर लगाया गया। भाई जगदीप सिंह ने अरदास के साथ ओपीडी की शुरुआत करवाई। टीपी सिंह ने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मौके पर चेयरमैन मंजीत सिंह, जेपी सिंह, महिंदरपाल सिंह, कुलविंदर कौर और सुरिंदर कौर सहित सोसायटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें