अंबाला सिटी। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि ज्ञानवापी न उर्दू का शब्द है और न फारसी का, यह शब्द हिंदी का है इसलिए मस्जिद के स्थान पर मंदिर रहा होगा। वहीं अब इस पर कोर्ट में बहस चल रही है तो बाकी कोर्ट जो निर्णय देगा वो मान्य होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़काऊ बयानबाजी से देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। संवाद