अंबाला के मोहड़ी गांव के युवा खिलाड़ी को सम्मानित करते सरपंच। संवाद
जलबेड़ा। मोहड़ी व भानोखेड़ी के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12 वीं के छात्र गुरविंदर सिंह ने 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता भिवानी में हिस्सा लिया। उसने 800 मीटर की दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई। मोहडी गांव कुश्ती व खेलों को लेकर पहले से ही चर्चा में है। वहां की पंचायत व गांव के मौजिज लोग गांव में एक एकेडमी बनाने की सोच रखकर जिला प्रशासन में सरकार को अपना प्रस्ताव भेज चुके हैं। इसे लेकर सरकार की ओर से दो कोच भी सरपंच से मिल चुके हैं।