संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में आयोजित तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा स्कूल राज्य जिम्नास्टिक प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में अंबाला के सागर ने अंडर-19 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला का खिताब अपने नाम किया। वहीं, टीम प्रतियोगिता में गुरुग्राम ने पहला स्थान हासिल किया।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले हुए थे। मंगलवार को अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-19 लड़कों के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला मुकाबले में अंबाला के सागर ने 66.25 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। हिसार के लोकेश 65.95 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हिसार के ही ऋतिक ने 62.90 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला टू सैलजा रानी, डिप्टी डीइओ मोनिका, अमरेंद्र एईओ अंबाला, रजिंदर सिंह जिंदु ईएसएचएम मियां माजर मौजूद रहे।
छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक करता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : File Photo
छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक करता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : File Photo