श्रद्धाभाव से कर रहे सेवा -शहर भर में सामाजिक संगठन जरूरतमंद लोगों को बांट रहे खाना, राशन भी पहुंचा रहे माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद को सामाजिक संगठन लगातार जुटे हुए हैं। रोज दिन तो बढ़ रहे लेकिन उनका जोश बरकरार है। हर कोई अपने स्तर पर मदद कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से जरूरतमंदों को भोजन व आवशयक सामग्री मुहैया कराई गई। शहरभर में कई क्षेत्रों में चलाए अभियान में सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रखा गया। महानगर कार्यवाह विशाल जिंदल ने कहा कि अभी तक करीब 1255 परिवारों को 10 दिन का राशन दिया गया। उधर, फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से भी लगातार खाने के पैकेट दिए जा रहे हैं। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन सोनू फ्रांसिस, सुरेंद्र कुमार, शालिनी इरासमस, काले, दीपा रावत, अमित चौहान, राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। उत्तराखंड विद्वत सभा ने भी लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाई। आर्यन छात्र संगठन की ओर से कारगी चौक के पास मलिन बस्तियों में खाना बांटा। इस दौरान आर्यन छात्र संगठन के पूर्व महासचिव आकाश गौड़, फारूख राव, जावेद मालिक व अज़हर मौजूद रहे। रोशनी जनसेवा संस्था की ओर से जरूरतमन्दों को खाना खिलाया। इस दौरान अध्यक्ष गीताराम जायसवाल, संजय कुमार, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। घरों में रहने की अपील:: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर की ओर से लोगों से लॉक डाउन में घरों पर रहने की अपील की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की जिसमे सदस्यों से अपने परिचितों व आस-पास के क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता लाने पर जोर दिया। कॉन्फ्रेंसिंग में देहरादून चैप्टर अध्यक्ष अमित पोखरियाल, उपाध्यक्ष ए एन त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट शामिल रहे। गौरव