फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु महाराज का प्रकाश उत्सव

विज्ञापन
बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में  आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक व छात् - फोटो : एक ही चिता पर जीवन का आखिरी सफर तय करते दंपती। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में पंजाबी एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी विभाग की इंचार्ज मैडम मनप्रीत कौर तथा संगीत विभाग के मास्टर जतिंदर एवं मैडम शरणजीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि खुराना द्वारा गुरु नानक देव जी के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं एवं जीवन दर्शन पर आधारित शब्द कीर्तन, कविताएं तथा भाषण प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. शशि खुराना ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नानक देव जी ने समस्त मानव जाति को नाम जपो, किरत करो और वंड छको का अमूल्य संदेश दिया। इस अवसर पर पंजाबी विभाग की इंचार्ज मनप्रीत कौर ने भी संबोधित किया। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रितु चांदना ने गुरु साहिब के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें