फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूलों में करवाई गई गुरमति सवाल जवाब प्रतियोगिता

Mon, 10 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा की ओर से स्कूलों में गुरमति सवाल जवाब प्रतियोगिता करवाई गई। प
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा की ओर से स्कूलों में गुरमति सवाल जवाब प्रतियोगिता करवाई गई। पहले ग्रुप में पांच वर्ष के बच्चों की जुबानी परीक्षा ली गई। जिसमें पहले 50 सवाल जवाब किए गए। दूसरे ग्रुप में 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों की लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें 75 सवाल जवाब शामिल रहे। इसी तरह 11 से 15 वर्ष तक लिखित परीक्षा में 200 सवाल जवाब और 16 से 25 आयु तक लिखित परीक्षा में 400 सवाल जवाब शामिल रहे। एचएसजीपीसी के पूर्व कार्यकारी सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का इनाम समागम 15 नवंबर को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में सम्मानित किया जाएगा। इन मुकाबलों का आयोजन गुरु तेग बहादुर सेवा सोसाइटी और श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी गुरुद्वारा मंजी साहिब की ओर से किया गया। मुकाबले करवाने में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष सहयोग रहा। संवाद

शहर के श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा की ओर से स्कूलों में गुरमति सवाल जवाब प्रतियोगिता करवाई गई। प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें