एनसीसी अकादमी रूपनगर में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं अंतर समूह सांस्कृतिक प्रतिय
- फोटो : सांकेतिक
अंबाला। एनसीसी अकादमी रूपनगर में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं अंतर समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई। शिविर का आयोजन प्रथम हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी, अंबाला छावनी की ओर से किया गया। जिसके शिविर कमांडेंट कर्नल नितेश कुमार, कमांडिंग ऑफिसर वन हरियाणा गर्ल्स बटालियन रहे। विभिन्न एनसीसी समूहों के 500 से अधिक कैडेट्स ने दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर में ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र पठन, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व संबंधी कक्षाएं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित की गई। संवाद
एनसीसी अकादमी रूपनगर में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं अंतर समूह सांस्कृतिक प्रतिय- फोटो : सांकेतिक