अंबाला। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग में चयनित होने पर अंबाला छावनी के गुरजपनीत सिंह के परिवार से शुक्रवार को समाजसेवी धर्मेश सूद मिले। उन्होंने माता पिता को बेटे के चयन पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अंबाला के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि अंबाला में सीमित संसाधनों में खेलकर कोई खिलाड़ी शीर्ष तक पहुंचा है। आमतौर पर अंबाला में अन्य खेलों के लिए तो संसाधन हैं मगर क्रिकेट को लेकर अधिक व्यवस्था नहीं हैं। उन्होंने मांग भी की अंबाला में क्रिकेट के क्षेत्र में सरकार को ध्यान देना चाहिए ताकि यहां से ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरित होकर और नई प्रतिभा आगे जा सके। संवाद