फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर मनका-मनकी गांव के पास हुआ। गुरुद्वारे के सेवादार गुरमीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गुरमीत ने बताया कि गुरुद्वारा कालपी अड्डा में बतौर सेवादार तैनात है। लगभग 10 वर्ष से वो सेवा कर रहा है। पिछले कुछ समय से एक व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में आकर लंगर खाता था जोकि दिमागी रूप से ठीक नहीं। वीरवार को भी वो व्यक्ति दोपहर का लंगर छकने के बाद गुरुद्वारा साहिब से चला गया था। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि उस व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और उसकी मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें