फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित न करने पर भड़के गेस्ट टीचर

Tue, 18 Feb 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। नियमित किए जाने से खफा गेस्ट टीचरों ने कस्बा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सोमवार को प्रदर्शन किया और सीएम भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सीएम हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी की। यह गेस्ट टीचर नियमित करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड पर एक रोष रैली का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता बराड़ा खंड प्रधान अरविंद कुमार ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गेस्ट टीचर सरकारी स्कूलों में करीब 9 सालों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनकी मेहनत से सरकारी स्कूलों का परिणाम भी अव्वल आता हैं। इसके बावजूद गेस्ट टीचरों को दरकिनार किया जा रहा है। साहा खंड के प्रधान मलकीत वालिया ने कहा कि हमारी मांग को पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने सही माना है, लेकिन सरकार हमें नियमित नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि वह सांसदों, विधायकों व मंत्रियों को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब सभी गेस्ट टीचरों ने निर्णय ले लिया है कि अगर उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे कांग्रेस के हर प्रत्याशी को काले झंडे दिखांएगे। इस मौके पर सतीश शर्मा, अनुराधा, विकास व विनीत सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें