फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की मार, वीटा की दही, लस्सी हुई महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खाद्य वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लागू होने से अब वीटा के दही, लस्सी और दूध से बने उत्पाद महंगे हो गए हैं। वीटा ने दही व लस्सी के दामों में दो से तीन रुपये बढ़ा दिए हैं। बता दें कि लस्सी लाइट नमकीन पांच की जगह सात रुपये, प्लेन लस्सी 500 एमएल 15 की जगह 18 रुपये, दही 200 ग्राम 17 की जगह 20 रुपये और दही 400 ग्राम 28 रुपये की जगह 32 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा दही एक किलो का पाउच 62 की जगह 65 रुपये, पांच किलो का मटका 270 की जगह 310 रुपये हो गया है। दुकानदारों और डीलरों का कहना है कि कंपनी ने पांच फीसदी जीएसटी की आड़ में अत्यधिक दाम बढ़ा दिए हैं। इससे ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों और डीलरों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। दुकानदारों का मुनाफा काफी कम हो गया है। इससे आने वाले समय में कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होने वाला है। ग्राहकों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें