फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सवा साल पुराने दुष्कर्म के मामले को खंगालेगी जीआरपी की विशेष टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सवा साल पुराने दुष्कर्म के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जीआरपी की विशेष टीम का गठन किया गया है। एसपी रेलवे नितिका गहलोत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला किया है ताकि आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच सके।
विज्ञापन

टीम ने भी एसपी के निर्देश पर फाइलों सहित सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, इसमें साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है ताकि घटना के दिन मोबाइल डंप के आधार पर आरोपी तक पहुंचा जा सके। अधूरी रह गई थी जांच : आरोपी तक पहुंचने के लिए तत्कालीन जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने पुरजोर प्रयास किए थे। घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक कैमरों की फुटेज को खंगाला गया था। इस दौरान कुछ फुटेज मिली भी थीं, लेकिन फुटेज धुंधली होने के कारण जीआरपी को कामयाबी नहीं मिल पाई वहीं पीड़ित परिवार के लोग भी मामले में कुछ विशेष जानकारी नहीं दे पाए। इस कारण यह जांच अधूरी रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें