फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आत्महत्या मामले में जीआरपी पड़ाव पुलिस की लेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोबाइल का लॉक खुलवाने का प्रयास जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के कांवला गांव की 23 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में जीआरपी ने पड़ाव पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है। इस संबंध में जीआरपी लिखित में पड़ाव थाने से वर्ष 2023 में दर्ज प्राथमिकी लेगी ताकि सेवानिवृत्त सैनिक पर लगे आरोपों की जांच तथ्यों के आधार पर हो सके। इसके अलावा मृतका के मोबाइल को खुलवाने का प्रयास जाराी है और इस कार्य में परिजनों की भी मदद जीआरपी ने मांगी है ताकि मोबाइल का पासवर्ड मिल सके। इसके अलावा पूर्व सैनिक को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन

धुलकोट रेलवे सेक्शन पर सोमवार शाम को यह हादसा हुआ था। ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ के आगे रेलवे लाइन पर आकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी जोकि ट्रेन के चालक ने बताया है। हादसे के बाद युवती के शरीर के अंग ट्रैक पर बिखर गए थे। मृतका के पास से एक आईफोन व नजदीक ही उसकी पेंट और जैकेट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें