फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर मिला मोबाइल जीआरपी ने लौटाया

विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर मिले मोबाइल को महिला को सौंपते हुए जीआरपी एएसआई। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर गिरे एक मोबाइल फोन को जीआरपी ने असली मालकिन को सौंप दिया। मामला 11 फरवरी 2026 का है, जब अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। स्टेशन पर स्थित भोजनालय में कार्यरत कर्मचारी प्रभाकर सिंह की नजर जब इस फोन पर पड़ी तो उन्होंने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। फोन लॉक होने के कारण उस समय मालिक का पता नहीं चल सका था। मंगलवार को फोन की दावेदार रेनू, जो प्रभाकर सिंह की ही पत्नी हैं और मूल रूप से अमेठी (यूपी) की रहने वाली हैं, थाने पहुंचीं और उन्होंने पुलिस को बताया कि यह फोन उन्हीं का है। जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि महिला ने 23 फरवरी को ही फोन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें