फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आधार कार्ड पर मृतक की शिनाख्त करने दिल्ली पहुंची जीआरपी

Mon, 15 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त करने के लिए जीआरपी जब दिल्ली पहुंची तो परिजनों ने मृतक को पहचानने से इन्कार कर दिया और कहा कि मृतक उनके पिता को जानता था, इसलिए उसका आधार कार्ड बनवा दिया था जबकि मृतक एक गुरुद्वारे में सेवा करता था। ऐसे में अब जीआरपी मृतक को लावारिस समझकर संस्कार करवाएगी। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर लोको लॉबी के पास मृतक का शव मिला था। आधार कार्ड के तहत मृतक की पहचान दिल्ली निवासी बलदेव सिंह (75) के तौर पर हुई थी। मृतक का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और शव संस्कार के लिए सामाजिक संस्था के सुपुर्द कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें