फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीआरपी ने नाै बाल श्रमिक कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाल तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी, आरपीएफ और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस से 9 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं, जिन्हें पंजाब और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही जिला युवा विकास संगठन, अंबाला के प्रधान परमजीत सिंह बडोला के निर्देश पर स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग, सीडब्ल्यूसी, डीसीपीयू, जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी और एएचटीयू अंबाला को ईमेल के जरिए अलर्ट किया। रात 10:45 बजे ट्रेन कैंट स्टेशन पहुंची तो बच्चे मुक्त करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें