फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गले लगकर दी ईद-उल-फितर की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ईद-उल-फितर पर सिटी की बादशाही बाग स्थित मस्जिद के अलावा सिटी की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नाम अदा की। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन सोसाइटी के जिला प्रधान सैयद अहमद खान ने कहा कि ईद का त्योहार तभी सार्थक होगा, जब हम आपसी रंजिश भुलाकर सभी को अपने गले लगाकर, ऊंच-नीच, गरीब-अमीर की दूरियों को समाप्त कर दें। उन्होंने कहा कि ईद से साथ नवरात्र का त्योहार भी चल रहा है। जोकि समाज के सभी लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है।
सैयद अहमद खान ने सभी को ईद के साथ- साथ नवरात्रों की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुफ्ती मोहम्मद शहबाज कासमी, कमरूल इस्लाम, नासिर हुसैन, शकील अहमद, कारी उजैर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईद पर दिया भाईचारे का संदेश
छावनी के चूना चौक स्थित जामा मस्जिद में ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद में नमाज अता की। इस दौरान मस्जिद के माैलाना मोहम्मद असगर काजमी ने कहा त्योहार आपसी भाई चारे को बढ़ावा देने का संदेश देते हैं। इसलिए हमें आपसी रंजिश बुलाकर त्योहार को भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें