फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिट्टी खनन के विवाद में दादी, भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
बिचपडी गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला के शहजादपुर में वारदात, दादी की मौके पर ही मौत, दो ने पीजीआई में तोड़ा दम, चाची की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। बिचपड़ी गांव में शनिवार को मिट्टी खनन के ठेके के विवाद में पोते ने 95 वर्षीय दादी इसरो देवी, भाई संदीप और चाचा महेंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। चाची का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, बिचपड़ी गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी मांगने को लेकर परिवार के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे इसी बात को लेकर एक बार फिर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक तैश में आ गया और उसने अपने पास मौजूद पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी अभिषेक ने सबसे पहले अपनी दादी पर गोली चलाई। गोली लगते ही बुजुर्ग महिला गिर पड़ीं और मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए अपने बड़े भाई संदीप, चाचा और चाची पर भी गोलियां दाग दीं। भाई और चाचा ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया।
आनन-फानन ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में भाई और चाचा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपी नीट की तैयारी कर रहा था। उसका घर में स्वभाव भी ठीक था। उससे घर में किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। घटनास्थल पर मौजूद आरोपी के पिता ने बिलखते हुए बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा संदीप काफी परेशान करता था। आये दिन घर में लड़ाई झगड़े करता रहता था। उससे वह सभी काफी परेशान थे मगर उन्हें उम्मीद नहीं थी छोटे बेटे के हाथों इतना बड़ा पाप हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
घटना स्थल का मुआयना किया गया है। सीन ऑफ क्राइम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया है जोकि अभी फरार है। -मामचंद, प्रभारी, शहजादपुर थाना

बिचपडी गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें