फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भारत रणभूमि दर्शन अभियान का अंबाला में भव्य स्वागत

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित खड़गा स्टेडियम में अभियान दल के सदस्यों को सम्मानित करते सैन्य अधिकारी। संवा - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
अंबाला। भारत रणभूमि दर्शन अभियान दल वीरवार को अंबाला कैंट पहुंचा। यह अभियान भारतीय तोपखाना (आर्टिलरी) की स्थापना के द्विशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाया गया है। थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स के इस दल का खड्गा स्टेडियम में स्वागत किया गया। 40 आर्टिलरी डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर दीपक मान ने हरी झंडी दिखाकर दल का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक युद्ध क्षेत्रों और शहीदों को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह अभियान 3 फरवरी 2026 को गुजरात के द्वारका से रवाना हुआ था। वीरवार को अंबाला पहुंचे इस दल में सात अधिकारी, 10 जूनियर कमीशन अधिकारी और 29 अन्य रैंक के जवान शामिल रहे। यह यात्रा राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल), नई दिल्ली में संपन्न होगी। अंबाला में प्रवास के बाद यह अभियान दल कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें