फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 21 जून को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। दो साल बाद यह आयोजन बड़े स्तर पर होने जा रहा है। 20 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन का आयोजन होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मंगलवार को पंचायत भवन शहर में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कोविड के चलते पिछले दो साल से योग दिवस का आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हो पाया था। इस वर्ष इसे भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार खंड स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन करके योग की महत्ता के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह बताया कि 20 जून को कार्यक्रम के दृष्टिगत फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सफाई, बिजली की निर्बाध सप्लाई, पेयजल की व्यवस्था, यातायात व कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा योग का प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम बराड़ा वीरेंद्र सिंह, नगराधीश मुकुंद, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, डीएसपी रामकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें