फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में धरोहर का भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल (सीसै) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धरोहर का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन प्रीतम पाल (पूर्व न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ उप अध्यक्ष डीएवी सीएमसी) रहे। उन्होंने ने विद्यालय में नव निर्मित महात्मा आनंद स्वामी जी ब्लॉक का उद्घाटन कर प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। वहीं विद्यालय के चतुर्थ कर्मचारियों को कंबल व स्वेटर भेंट किए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी दयानंद पर लघु नाटिका, झांसी की रानी पर दमदार नृत्यनाटिका, चंद्रयान-3 पर गीत, सदाबहार नगमे, हरियाणवी गीत, राजस्थानी और गुजराती नृत्यों ने समारोह का समा बांध दिया। मौके पर वीके चोपड़ा (डायरेक्टर पब्लिक स्कूल डीएवी,सीएमसी नई दिल्ली), डॉ. विकास कोहली (एआरओ), डॉ. विवेक कोहली (प्रबंधक) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें