फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फिजियोथेरेपी मशीन दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। फिजियोथेरेपी मशीन दिलाने के नाम पर दो लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना पंजोखरा पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में छावनी के सेक्टर- सी डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इंश्योरेंस का काम करता है और उसके पिता को न्यूरोलोजी की बीमारी थी। इस बीमारी के चलते उसके पिता चलने फिरने से असमर्थ थे। एक साल पहले वह अपने पिता की फिजियोथैपी कराने के लिए शहर के बलदेव नगर स्थित जग्गी कॉलोनी में संजय गुप्ता के पास हर रोज जाता था। इस कारण नरेंद्र की संजय गुप्ता व उसके बेटे कृष गुप्ता के साथ अच्छी जान पहचान हो गई थी। संजय कुमार गुप्ता ने उसे कहा कि वह उसे फिजियोथेरोपी की मशीन लाकर दे सकता है। आरोपी ने मशीन कम पैसों में लाने की बात कही थी। इसके बाद नरेंद्र ने संजय गुप्ता और उसके लड़के कृष गुप्ता की बात पर विश्वास कर लिया और 2 लाख 50 हजार रुपये दे दिये थे। आरोपियों ने फिजियोथेरेपी मशीन की पूरी कीमत लेने के बाद भी मुझे मशीन नहीं दिलाई। बल्कि संजय गुप्ता 50 हजार रुपये की और डिमांड की। इसी दौरान 23 सितंबर 2022 को नरेंद्र के पिता की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें