शहजादपुर। लोन कराकर धोखाधड़ी से लोन के रुपये हड़पने और मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस राजीव और संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव जनगुमाजरा निवासी कमलजीत सिंह ने एसपी अंबाला को शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता हूं और मई 2022 में राजीव और संदीप उसके पास आए और बातों में फंसाकर कहने लगे कि वे लोन करा देते है। इससे में आरोपी की बातों में आ गया और नौ मई 2022 को संदीप और राजीव ने 4,81,496 रुपये का लोन करा दिया। जैसे ही रुपये खाते में आए तो संदीप गोयल ने फोन लेकर नेट बैंकिंग से पहले 10,000 रुपये और इसके बाद 4,71,496 रुपये राजीव के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिए।
शिकायत में बताया कि उसके बाद जब मैंने अपना अकाउंट स्टेटमेंट देखा तो मुझे उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की मिलीभगत और धोखाधड़ी का पता लगा। इसके बाद इस बात के बारे में उसने राजीव से पूछा तो उसने कहा कि उसे अपना 23 लाख रुपये का लोन कराना है, जैसे ही लोन हो जाएगा तब वह रुपये वापस कर देगा। जब उसने संदीप गोयल से इस बारे पूछा तो वह कहने लगा कि वो धीरे-धीरे करके सारे पैसे लौटा देगा। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि अब जब भी वह राजीव और संदीप से संपर्क करता है तो वो टालमटोल करते हैं और अब तो राजीव का भी कुछ पता नहीं चल रहा है।