फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विज्ञान क्विज में राजकीय स्कूल पंजोखरा प्रथम

विज्ञापन
शहर के मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान ​क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज करवाई गई। दो दिवसीय क्विज के पहले दिन हरियाणा बोर्ड के राजकीय व निजी विद्यालयों से प्रतिभागियों ने शिरकत की। क्विज में प्रतिभागिता के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। इस टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाली 8 टीम को अगले राउंड के लिए चयनित किया गया। इन 8 टीम के बीच में क्विज प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतियोगिता का निरीक्षण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार पहुंचे। उनके साथ मुरलीधर डीएवी स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज, जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत पौधरोपण कर डीईओ सुरेश कुमार ने प्रतियोगिता शुरू करवाई।
उन्होंने क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता को लेकर निरीक्षण भी किया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाली 8 टीम में से पांच टीम विजेता रही।
विज्ञापन

इन विजेता टीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजोखरा साहिब प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहा तृतीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार अंबाला छावनी चौथे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनाना की टीम पांचवें स्थान पर रही।
विजेता टीमों को डीईओ सुरेश कुमार ने सम्मानित किया। अब यह विजेता पांचों टीम जोनल स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस प्रतियोगिता में करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
आज सीबीएसई स्कूलों की होगी क्विज प्रतियोगिता
मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में ही मंगलवार को सीबीएसई के राजकीय व निजी स्कूलों की क्विज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय की रुचि को बढ़ाना है। प्रतियोगिता में मंच संचालन संजीव गौतम ने किया। क्विज प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका कुशाग्र शर्मा, सुमित गाबा, अंजू डागर, संजीव गौतम ने निभाई। इसी तरह निबंध लेखन में निर्णायक मंडल की भूमिका ममता, गीतांजलि, कनिका ने निभाई।

शहर के मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें