फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विज्ञान ड्रामा में राजकीय मिडिल स्कूल सबका रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। समलेहड़ी के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता हुई। विज्ञान ड्रामा में राजकीय मिडिल स्कूल सबका प्रथम रहा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कार्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध करने का तरीका बताया।
विज्ञापन

विज्ञान ड्रामा प्रतियाेगिता में राजकीय मिडिल स्कूल सबका प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर छपरा द्वितीय, पीएम श्री राजकीय स्कूल साहा व राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल समलेहड़ी की टीम तृतीय रही। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी साहा कृष्ण कुमार और संयोजक प्रधानाचार्य मगनलाल रहे। यह प्रतियोगिता जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज की देखरेख में करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन को भी सरल और उन्नत बनाने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों के कार्य की सराहना की।



कार्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध करने का बताया तरीका

विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री स्कूल साहा से कामना प्रथम रही। छात्रा कामना ने कॉर्बन शुद्धीकरण का मॉडल बनाया। जिसमें बताया कि किस तरह से कार्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध कर सकते हैं। जैसे फैक्टरी से प्रदूषित हवा को शुद्ध कर छोड़ा जा सकता है। इसको इंडस्ट्री में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रदर्शन करके भी बताया।
विज्ञापन




वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने का मॉडल दिखाया

पीएम श्री केसरी स्कूल से चेतन कुमार द्वितीय रहा। चेतन ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मॉडल बनाया। साथ ही अलग-अलग तरीकों के बारे में भी बताया। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलेहड़ी से प्रीत सैनी तृतीय रही। प्रीत सैनी ने नैनो टेक्नोलॉजी में जीवन को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें