फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली उत्तर जोन की सर्वश्रेष्ठ आईटीआई के तौर पर सम्मानित

विज्ञापन
भारत मंडपम नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली को
विज्ञापन
बराड़ा। राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली को भारत के उत्तर जोन की सर्वश्रेष्ठ आईटीआई के तौर पर चुना गया। इस उपलक्ष्य में भारत मंडपम नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्किल इंडिया मिशन की 10वीं वर्षगांठ के समारोह भारत स्किल नेक्सट के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संस्थान के उप-प्रधानाचार्य सुलतान सिंह को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार में युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन

युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस सम्मान के लिए भारतवर्ष से जोन अनुसार कुल 6 आईटीआई का चयन किया गया था और जिन्हें इस मौके पर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया है, जिसमें राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली भी शामिल रही। वर्तमान में कार्यरत इस संस्थान के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली का चयन संस्थान में गत वर्षों के विभिन्न मानकों व मापदंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जिसमें संस्थान की दाखिला प्रतिशतता, फीमेल भागीदारी, ट्रेड डाइवरसिटी, पास प्रतिशतता, सीबीटी परीक्षा भागीदारी, औसत प्राप्त अंक, डीएसटी एनरोलमेंट, एससी, पीडब्लूडी इनरोलमेंट इत्यादि शामिल रहे। इस उपलब्धि को मिलने पर विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन और विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने भी बधाई दी है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें