गिरदावरी को लेकर सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है। पहले गिरदावरी का समय 12 फरवरी से लेकर पांच एक मार्च तक था, लेकिन आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने अंबाला में 10 फरवरी से इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। जिसके कारण पटवारी समय पर गिरदावरी का काम पूरा नही कर पाए। ऐसे में अब सरकार ने गिरदावरी का समय 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
वहीं प्रधान राजेश कुमार पटवारी ने बताया कि पहले वह वेतन बढ़ोतरी को लेकर 38 दिनों तक धरने पर बैठे थे। इसके बाद जैसे ही पटवारी धरना खत्म कर काम पर लौटे तो किसान आंदोलन में उनकी डयूटी लगा दी गई। अभी तक गिरादावरी का 50 प्रतिशत ऑफलाइन काम हो चुका है। जिले में 34 पटवारी हैं। जिन्होंने 12 फरवरी से अपने अपने सर्कल के क्षेत्र में आने वाले रेंगिया गांव , शेखाें माजरा गांव , नग्गल, खोजकीपुर, बब्याल,धन्यौडा सहित अन्य गांव में फसलों की गिरदावरी शुरू कर दी थी। लेकिन किसान आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने अंबाला में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी । जिसके कारण उनका गिरदावरी का काम प्रभावित हो गया। अंबाला छावनी के अंतर्गत आने वाले 59 गांवों में पटवारी अभी तक 25 गांवों में ऑफलाइन गिरदावरी कर चुकें है। आने वाली 15 मार्च तक गिरदावरी पूरी करने के बाद बाद डाटा ऑनलाइन भी चढ़ाया जाएगा।
वर्जन-
किसान आंदोलन के दौरान इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण गिदावरी का काम पूरा नही हो सका। जिसे देखे हुए सरकार ने 15 मार्च तक गिरदावरी की समय सीमा बढ़ा दी है।
यशवंत, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।