फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंजीनियरिंग वर्कशॉप के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी

Fri, 13 Feb 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। अनाज मंडी स्थित स्वामी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोर वर्कशॉप के ताले तोड़कर वहां से एसी, इन्वर्टर-बैटरी और अन्य कीमती उपकरण लेकर भाग गए। बुधवार सुबह जब मालिक दुकान पर पहुंचा तो वारदात का पता चला। हरगोविंदपुरा कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अनाज मंडी के पास स्वामी इंजीनियरिंग नाम से वर्कशॉप है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब उन्होंने वर्कशॉप खोली तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कई कीमती मशीनें गायब थीं। चोर लॉयड कंपनी का स्प्लिट एसी और उसका स्टेबलाइजर, इन्वर्टर और बैटरी, तीन वेल्डिंग मशीनों की वायर लीड, एलईडी टीवी और सीसीटीवी कैमरा आदि ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें